लखनऊ। जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए मंगलवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में पेंशनरों की भीड़ जुटी। करीब 300 पेंशनर प्रमाणपत्र जमा करने पहुंचे। काम में लगे कर्मचारियों ने बताया कि पोर्टल का सर्वर धीमी गति से चलने की वजह से प्रमाणपत्र जमा करने का काम प्रभावित हुआ। पेंशनर सुरेश कुमार, आर. शर्मा, राम प्रसाद, बाबूलाल आदि ने बताया कि प्रमाणपत्र जमा करने का ऑनलाइन विकल्प है मगर बाहर प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए 100-150 रुपये लग जाते हैं।
ईपीएफओ कार्यालय में जुटे पेंशनर।
ईपीएफओ कार्यालय में जुटे पेंशनर।
ईपीएफओ कार्यालय में जुटे पेंशनर।
ईपीएफओ कार्यालय में जुटे पेंशनर।