फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगाई के खिलाफ पीस पार्टी का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन देते पीस पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। महंगाई और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ने का आरोप लगाते हुए पीस पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में राहत देने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मोहम्मद नफीस मंसूरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, प्याज और अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की गई। मोबाइल रिचार्ज, इंटरनेट, दवाइयों और चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती लागत पर नियंत्रण के साथ निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस नियंत्रित करने, डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क हटाने या नियंत्रित करने की भी मांग की गई। कहा गया कि इसका भार व्यापारियों पर पड़ने पर उपभोक्ताओं पर कीमतों में बढ़ोतरी का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें