फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी की नौ विधान सभा सीटों पर आंका गया पीडीए का प्रभाव

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। सपा के विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को जिला और महानगर संगठन की बैठक हुई। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और राजधानी की सभी नौ विधानसभा सीटों के जातीय समीकरण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे। लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में शहर की पांच और ग्रामीण क्षेत्र की चार विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों ने अपनी-अपनी सीटों से संबंधित जानकारी साझा की। ग्रामीण क्षेत्रों में जातीय समीकरण पर जानकारी साझा हुई तो वहीं लखनऊ पूर्व और कैंट विधानसभा सीटों के लिए आवेदकों के नामों पर भी चर्चा हुई। लखनऊ पश्चिम और मध्य विधानसभा सीटों पर पार्टी के मौजूदा विधायक होने के कारण प्रत्याशियों पर कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि, पिछले कुछ समय से पश्चिम विधानसभा से पूर्व विधायक रेहान नईम फिर से सक्रिय हुए हैं।
लखनऊ कैंट और पूर्वी सीट पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान सपा के लिहाज से शहर की इन दोनों कमजोर सीट पर उतारे जाने वाले प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। विशेषकर इस बात पर जोर रहा कि इन सीट के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं या फिर संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों को वरीयता दी जाए। बैठक के दौरान प्रत्याशियों के चयन में मजबूत और सत्ता पक्ष के दबाव में न आने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के चयन के लिए और बैठक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें