फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीडी राजेश मिश्रा को सीडीओ का अतिरिक्त चार्ज

Sat, 29 Jun 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी रहीं पूजा यादव के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद परियोजना निदेशक राजेश मिश्रा को सीडीओ के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। हालांकि वह सीडीओ के प्रशासनिक कार्यों को पिछले 10 दिन से देख रहे हैं। अब डीएम हर्षिता माथुर ने सीडीओ के वित्तीय कार्यों का चार्ज भी शासन की मंशा पर दे दिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त चार्ज मिलने के बाद उन्होंने शुक्रवार से काम भी शुरू कर दिया है। 10 दिनों से सीडीओ के स्तर से होने वाले वित्तीय कार्य प्रभावित थे। प्रभारी सीडीओ राजेश मिश्रा ने बताया कि सभी कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जो भी काम लंबित हैं, उन्हें तीन दिन में पूरा कराया जाएगा जिससे शासकीय योजनाओं का लाभ पीड़ितों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें