लखनऊ। मालवीयनगर वार्ड के बुलाकी अड्डा में पोर्टेबल काॅम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) यानी आधुनिक कूड़ाघर तैयार हो गया है। मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका लोकार्पण किया। शहर में कुल 52 पीसीटीएस बनाए जाने हैं, जिसमें अब तक 27 बन गए हैं। महापौर ने कहा कि पीसीएटीएस शुरू होने से अब खुले में कूड़ा डालने की समस्या दूर होगी। इस अवसर पर पार्षद ममता चौधरी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और लायन एनवायरो के प्रबंध निदेशक रणधीर सिंह भी उपस्थित थे।