लखनऊ। गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब लखनऊ होकर नियमित चलेगी। उत्तर रेलवे ने गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05057/58) का विशेष संचालन रद्द कर नियमित रूप में चलाने का फैसला लिया है। अब यह ट्रेन अपने नए नियमित नंबरों से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 15095 गोरखपुर से दिल्ली (27 अगस्त से) और ट्रेन नंबर 15096 दिल्ली से गोरखपुर (28 अगस्त से) लखनऊ होकर चलेगी।