फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 पीसीएस अधिकारियों को मिली 7600 ग्रेड पे वेतनमान में पदोन्नति

Thu, 13 Sep 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों को चयन वेतनमान ग्रेड पे-7600 में पदोन्नति दे दी है। इनमें 2004 से 2007 बैच के 9 और 2008 बैच के 13 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने बताया है कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर ग्रेड पे-6600 में कार्यरत 22 पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड पे-7600 में प्रमोट किया गया है।

इनमें 2004 बैच के विनोद कुमार, 2006 बैच के मदन चंद्र और 2007 बैच के चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, मृत्युंजय राम, अवधेश सिंह, साहब लाल, प्रवीना व केहरी सिंह को अपने से कनिष्ठ अधिकारी की प्रोन्नति की तिथि से पदोन्नति दी गई है। इन्हें वास्तविक पदोन्नति का लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा। 
विज्ञापन


इनके अलावा 2008 बैच केभानु प्रताप यादव, विधान जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, शैलेंद्र कुमार भाटिया, देवी प्रसाद पाल, अंजू लता, जयनाथ यादव, गुलाब चंद्र, राम सुरेश वर्मा, रणविजय सिंह, दयानंद प्रसाद व विनेाद कुमार गौड़ को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ उनके  वर्तमान पद पर ही देने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें