राज्य सरकार ने सोमवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किया है।
इस क्रम में पांच एडीजी, तीन आईजी, एक डीआईजी व आठ पुलिस कप्तानों को इधर से उधर किया गया है।
सीतापुर व उन्नाव में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। इनमें से 14 अफसर स्थानांतरणाधीन थे।
स्थानांतरणाधीन आईजी अभिसूचना मुख्यालय पद्मजा चौहान को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का आईजी बनाया गया है।