फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि सहित 11 पीसीएस अफसर पदोन्नत

Mon, 31 Dec 2018 08:30 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी सहित 11 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। ये सभी 1998 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। जांच लंबित होने की वजह से करीब आधा दर्जन अधिकारियों की पदोन्नति अटक गई है। इनसे जुड़ी संस्तुतियां लिफाफा में बंद रखी गई हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी 11 अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान, ग्रेड पे-8900 से उच्चतम वेतनमान ग्रेड पे-10,000 में पदोन्नति दी गई है।

इनमें लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, बलिया के सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल राकेशचंद्र शर्मा, सीडीओ बाराबंकी अंजनी कुमार सिंह, अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली सौम्य श्रीवास्तव, सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग गरिमा यादव, सीडीओ मऊ आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीडीओ हरदोई आनंद कुमार, उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद जंगबहादुर यादव, विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार व सचिव नेडा आलोक कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें