फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को निलंबन का नोटिस

Fri, 24 Jan 2020 12:27 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

  • कार्यभार ग्रहण न करने पर शासन ने शुरू की कार्रवाई
  • कई डिप्टी कलेक्टर व डीएम पर भी कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों किए गए तबादले के बाद नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को निलंबन का नोटिस दे दिया गया है। करीब डेढ़ दर्जन डिप्टी कलेक्टर व संबंधित जिले के कलेक्टर को निलंबन की नोटिस देने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


शासन ने पिछले दिनों करीब तीन दर्जन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हैं। प्रतापगढ़ में सीडीओ सिंह को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल के पद पर स्थानान्तरित किया गया था। सिंह तबादले के बाद प्रतापगढ़ से तो कार्यमुक्त कर दिए गए लेकिन उन्होंने बृहस्पतिवार शाम तक गोरखपुर में ज्वाइन नहीं किया।

नियुक्ति विभाग ने सिंह को नोटिस जारी कर कहा है कि तबादला आदेश का क्रियान्वयन करने की वजह से उन्हें क्यों न निलंबित कर दिया जाए? इसी तरह करीब डेढ़ दर्जन डिप्टी कलेक्टर ने नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया है। इन्हें भी निलंबन का नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिस जिले में ये तैनात हैं यदि वहां से वे कार्यमुक्त नहीं किए गए हैं, तो वहां के जिलाधिकारी को भी कार्यमुक्त न करने पर नोटिस देकर जवाब तलब करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें