राजधानी में शुरू हुई पीसीएस मुख्य परीक्षा
लखनऊ। राजधानी में 19 केंद्रों पर यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा रविवार को शुरू हो गई। अलीगंज स्थित लोक सेवा आयोग परीक्षा भवन में आयोजित यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले दिन निबंध व हिंदी की परीक्षा हुई।
अभ्यर्थी अनुराग त्रिपाठी, राजीव वर्मा, अनिकेत सिंह ने बताया कि हिंदी की लिखित परीक्षा में कुछ सवाल कठिन थे, बाकी पेपर आसान था। बता दें कि ये परीक्षा अगले चार दिन यानी 2 जुलाई तक होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा में पहले दिन पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध का पेपर आया। अब दो जुलाई तक दो-दो प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा का समय सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दोपहर में 2:30 से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।