फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शुल्क रूपे कार्ड से करें भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अगर कोई दुकानदार डेबिट कार्ड से भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के रूप में अतिरिक्त शुल्क की मांग करता है तो इससे बचने के लिए आप रूपे कार्ड का उपयोग करें। इस कार्ड से भुगतान पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

रविवार को गोमतीनगर स्थित होटल में आयोजित बैंक सुधार पर आयोजित कार्यशाला के दौरान इसके उपयोग को बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई। बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक स्वरूप दास गुप्ता ने बताया कि रूपे कार्ड का उपयोग करने पर एमडीआर नहीं लगता है। वहीं मुख्य प्रबंधक यूएन पांडेय ने बताया कि एमडीआर बैंकों का शुल्क नहीं है। यह पेमेंट प्लेटफार्म जैसे वीजा, मास्टरकार्ड या अन्य का अपना प्रोसेसिंग फीस है। रूपे भारत सरकार का अपना प्लेटफार्म है। ऐसे में प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगता। जोनल प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम डेबिट कार्ड को और अधिक उपयोगी बनाने पर जोर है। लंबी छुट्टियों से पहले जहां हम अधिक कैश लोड करा रहे हैं। वहीं डेबिट कार्ड का उपयोग कर एक ही रिसाइकलर मशीन का उपयोग कर जमा या निकासी से ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। उन एटीएम का भी डाटा जुटाया जा रहा है जहां निकासी अधिक होती है। ऐसे एटीएम में करेंसी लोड करने की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में आधार से लिंक पेमेंट का माध्यम अपना रहे हैं जिससे केवल अंगूठा लगाकर भुगतान किया जा सकता है।
80 प्रतिशत तक रूपे में बदले डेबिट कार्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक रामजस यादव ने मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि डेबिट कार्ड धारकों को हम रूपे कार्ड बदलकर दे रहे हैं। हमारे 80 प्रतिशत ग्राहकों के पास अभी रूपे कार्ड है। रूपे कार्ड के फायदे अधिक से अधिक लोगों को मिलें। इसके लिए उनको जागरूक भी हम कर रहे हैं। वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि हर ग्राहक खुश हो। हम इसी नीति पर काम कर रहे। केवल निदेशक मंडल ही नहीं हमारी हर ब्रांच कॉरपोरेट गवर्नेंस की नीति पर काम करता है। हर शिकायत का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें