फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालिका गृहों में शिक्षा, स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास पर दें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजभवन में सोमवार को राजकीय बालगृह पारा व शिशु बालिका गृह से संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन

ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, सभी बालिकाओं के बैंक खाते जल्द खोले जाएं और इनकी शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के कुलपति प्रो. जेपी पांडे से ऑनलाइन शिक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा। इसके साथ ही केजीएमयू की मदद से हेल्थ कैंप लगवाने, बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांचने व हेल्थ कार्ड बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ बालिकाओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे। बालिका गृहों को विश्वविद्यालयों से जोड़कर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त करने के लिए कहा। बैठक में विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर एम. बोबडे, अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें