फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटरनेशनल एग्जीबिशन, कंवनेशन सेंटर का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित आवास विकास की वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में इंटरनेशनल एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसकी बढ़ी लागत को मंजूरी दे दी गई। यह परियोजना शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

इंटरनेशनल एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर बनने से आसपास पांच सितारा और बजट होटल विकसित किए जाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वालों के ठहरने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही यहां होने वाले आयोजनों के दौरान भारी उपकरणों, मॉडलों के प्रदर्शन की भी व्यवस्था होगी।

इस अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला हॉल और 2500 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। पार्किंग की सुविधा और सुरक्षा मानकों के अनुरूप भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


निर्माण के लिए पहले 1297.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। निविदा प्रक्रिया के दौरान लागत अधिक आने से इसे संशोधित कर 1435.25 करोड़ रुपये किया गया, जिसे कैबिनेट ने मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें