फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर घर तिरंगा रैली में दिखा देशप्रेम

विज्ञापन
हर घर तिरंगा रैली में दिखा देशप्रेम
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ साइंस ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली में फैकल्टी के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर डीन प्रो. तथीर फात्मा और एसोसिएट डीन डॉ. मजहर खालिक, डॉ. शालिनी राय, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. रत्नेश सिंह और डॉ. कमलेश सोनी समेत सभी विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें