फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पटरी से उतरी पटना-कोटा एक्सप्रेस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Sun, 13 May 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पटना से चलकर फैजाबाद के रास्ते लखनऊ आ रही पटना-कोटा एक्सप्रेस (13237) शनिवार देर रात पटरंगा रेलवे स्टेशन के निकट डिरेल हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाराबंकी के पहले दरियाबाद स्टेशन के पास आंधी के कारण एक शीशम का पेड़ अचानक इंजन पर आकर गिर गया। इसके चलते इंजन के दो पहिए ट्रैक से उतर गए। सूचना पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर रवाना किया गया।

घटना के दौरान सैकड़ों यात्री ट्रेन में थे। जिनमें से अधिकांश सो रहे थे। दुर्घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि अचानक पेड़ गिरने की वजह से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे दो पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर रेलवे प्रशासन व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चारबाग स्टेशन से एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन को रवाना गया। वहीं दुर्घटना की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर खासा असर पड़ा है। इस रूट की ट्रेनें जहां हैं उनको वहीं पर रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन देर रात तक ट्रेनों का संचालन सुचारू करने में जुझता रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें