फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटे ट्रैक से गुजरी पटना इंदौर एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा

Tue, 22 Nov 2016 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टूटा रेलवे ट्रैक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पटना इंदौर एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार होते बची। सोमवार देर रात करीब 3 बजे ये ट्रेन फैजाबाद में टूटे ट्रैक से गुजरी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन सिटी स्टेशन और फैजाबाद जंक्शन के बीच कुछ लड़खड़ाई। इस बात की जानकारी लोको पायलट ने अधिकारियों को दी। 

जांच करने पर ट्रैक टूटा पाया गया। इसके बाद लखनऊ शाहगंज रूट की कई ट्रेने रोककर ट्रैक दुरुस्त किया गया। मरम्मत के चलते कई ट्रेने प्रभावित रहीं।

बता दें क‌ि बीते रविवार को कानपुर से जुड़े पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में 145 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें