फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में मरीजों को निशुल्क मिलेगा इम्प्लांट

विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल। 
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु में हड्डी के मरीजों को लगने वाले इम्प्लांट अब मुफ्त मिलेंगे। दावा है कि ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा। अभी तक किसी भी संस्थान व अस्पताल में इम्प्लांट मुफ्त में नहीं लगाए जाते। मरीजों को इम्प्लांट खुद क्रय कर लाना पड़ता है। लोकबंधु अस्पताल निजी कंपनी से अनुबंध कर इम्प्लांट मुफ्त कराएगा। इसका भुगतान रोगी कल्याण समिति व अस्पताल के बजट से होगा।
विज्ञापन



300 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब दो हजार से तीन हजार मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में अभी तक आयुष्मान या बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क इम्प्लांट दिया जा रहा था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 15 जनवरी से अस्पताल में फ्रैक्चर मरीजों को निशुल्क इम्प्लांट की सुविधा दी जा रही है। अस्पताल की निदेशक रहीं डॉ. संगीता गुप्ता व सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित के प्रयासों से यह सुविधा शुरू की गई। निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं।


मरीजों को स्टेनलेस स्टील का इम्प्लांट ही निशुल्क लगाया जाएगा। यदि टाइटेनियम या किसी दूसरे इम्प्लांट की मरीज मांग करता है तो उसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग में पांच हड्डी रोग विशेषज्ञों की टीम इम्प्लांट कर रही है। डॉ. अजय शंकर ने बताया कि प्रदेश में लोकबंधु ऐसा पहला अस्पताल है, जहां फ्रैक्चर वाले मरीजों को निशुल्क इम्प्लांट मुहैया करा रहा है। एक माह में 130 से 150 इम्प्लांट की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें