फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में फटी बेड शीट पर लिटाए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में फटी बेड शीट पर मरीज लिटाए जा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में इसे लेकर तीमारदारों ने शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों की बेड शीट की धुलाई का काम निजी कंपनी को दे रखा है। कंपनी की ओर से सभी अस्पतालों में लॉड्री लगाई गई है। प्रति बेड के हिसाब से भुगतान होता है।

आरोप है कि धुलाई में ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल होने से तीन से चार महीने में बेड शीट फट जाती है। इसके बाद भी मरीजों को इन फटी चादरों पर ही लिटाया जाता है।
विज्ञापन

रविवार को बलरामपुर अस्पताल के न्यू बिल्डिंग के आर्थोपैडिक वार्ड में मरीज के लिए फटी बेड शीट बिछा दी गई। तीमारदारों ने आपत्ति जताते हुए बेड शीट बदलने के लिए कहा, पर सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज एक तीमारदार ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, फटी बेडशीट बिछाए जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें