फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंदरों से आरोग्य मंदिर में मरीज परेशान

विज्ञापन
बंदरों से आरोग्य मंदिर में मरीज परेशान।
विज्ञापन
तेलीबाग। उतरेटिया स्थित आरोग्य मंदिर में बंदरों के उत्पात से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र के आसपास प्राथमिक विद्यालय, मंदिर और घनी बस्ती होने के कारण भी लोग इनके आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी छोटू यादव ने बताया कि बंदरों के डर से लोग छतों पर गेहूं, चावल और खाने-पीने का सामान नहीं रख पाते। बंदर कपड़े उठाकर फाड़ देते हैं, जिससे लोग छतों पर बैठने से भी डरते हैं।
आरोग्य मंदिर के डॉ. सबर सिंह के मुताबिक, कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों और नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

बंदरों से आरोग्य मंदिर में मरीज परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें