फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में लिवर प्रत्यारोपण के दो दिन बाद मरीज की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में लिवर प्रत्यारोपण के दो दिन बाद बुधवार रात मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि मरीज लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। प्रत्यारोपण के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन




लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मोहनलालगंज के धर्मावत खेड़ा निवासी जितेंद्र रावत का गोमतीनगर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच के बाद डॉक्टरों ने लिवर खराब होने की पुष्टि करते हुए ट्रांसप्लांट की सलाह दी। परिवारीजनों ने इसके लिए केजीएमयू में संपर्क किया।

21 अप्रैल को केजीएमयू में अंगदान हुआ। डॉक्टरों ने जितेंद्र के परिवारीजनों को फोन कर कैडवरिक लिवर प्रत्यारोपण की बात कही, जिस पर वे राजी हो गए। सोमवार को लिवर प्रत्यारोपण हुआ। हालांकि, इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन




भाई उमेश का आरोप है कि जितेंद्र को रक्तस्राव होने लगा था। डॉक्टरों ने इसे रोकने के लिए ऑपरेशन किया। फिर वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार रात जितेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने प्रत्यारोपण में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।

उधर, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, मरीज की हालत पहले से बेहद नाजुक थी। क्रिटनिन बढ़ा हुआ था। प्रत्यारोपण में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई। परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें