लखनऊ। गोरखपुर से लखनऊ होकर प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार को शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे एसी चेयरकार बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया। ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ आने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। रायबरेली से आगे ऊंचाहार पहुंचने से पहले यह घटना हुई। पत्थर लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।