यूनिटी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के माैके पर मानसिक स
लखनऊ। यूनिटी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के माैके पर मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तंत्रिका-मनोचिकित्सक डॉ. एक्यू. जिलानी ने तनाव, चिंता और अवसाद जैसी बढ़ती समस्याओं के समाधान के लिए संतुलित दिनचर्या, योग-ध्यान, पर्याप्त नींद और डिजिटल अनुशासन को अपनाने की सलाह दी। अंत में प्राचार्य डॉ. सुनील धवन ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। संयोजन अली जहीर रिजवी, अस्मा जावेद और डॉ. शम्सी अकबर ने किया।