फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवालयों व कांवड़ यात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, सभी नगर निकायों को निर्देश

Fri, 19 Jul 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निर्देश दिए हैं कि सफाई के बाद कूड़ा वहीं आसपास न रहने दिया जाए ताकि कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर विकास विभाग ने सभी शहरी निकायों को निर्देश दिए हैं कि शिवालयों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की विशेष तैनाती की जाए। विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर, मैलाथियान डस्ट और चूने का नियमित छिड़काव हो। शिविर क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग करवाई जाए।

विज्ञापन


अमृत अभिजात ने सभी शहरी निकायों को निर्देश दिए हैं कि सफाई के बाद कूड़ा वहीं आसपास न रहने दिया जाए ताकि कांवड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक शौचालयों की दिन में दो बार सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था अनिवार्य तौर पर की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग और शिविर क्षेत्रों में पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम हों। वाटर टैंकरों और प्याऊ की व्यवस्था की जाए। कांवड़ यात्रा को जीरो प्लास्टिक इवेंट बनाने के प्रयास किए जाएं। जनसहयोग से श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए उचित व्यवस्था रहे। निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें