बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड के आंवला मुरब्बे कीपैकेजिंग में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। पैकेजिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर आयुर्वेद निदेशालय ने गोमतीनगर विस्तार की एक दुकान से मुरब्बा के एक किलोग्राम पैक नमूना जांच को भेजा है।
बीते शुक्रवार को एफएसडीए की टीम नेहरू नगरकल्याणपुर रिंग रोड पर बूनस रिटेल लिमिटेड कंपनी के काउंटर पर पहुंची।
यहां पतंजलि ब्रांड आंवला मुरब्बा की पैकिंग पर निर्माण तिथि 20 अक्तूबर 2016 के साथ एक्सपायरी डेट 19 अक्तूबर 2017 दर्ज पाई गई।
टीम ने इसकी जानकारी आयुर्वेद निदेशालय को दी थी। औषधि निरीक्षक डॉ. शिव कुमार वर्मा ने पंडितजी पतंजलि पूजन भंडार ग्वारी चौराहा गोमतीननगर विस्तार में पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाई गई।