बुद्ध स्थली परिवर्तन चौक परिसर में बुधवार को नाटक ''पटाचारा'' पेश किया गया।
लखनऊ। सम्यक नाट्य संस्थान की ओर से बुद्ध स्थली परिवर्तन चौक परिसर में बुधवार को नाटक ''पटाचारा'' पेश किया गया। इसमें श्रावस्ती की व्यापारी कन्या पटाचारा की करुण कथा दिखाई गई, जो एक दिन में पति, बच्चों और माता-पिता को खो देती है और अंततः बुद्ध की शरण में जाकर शांति का मार्ग पाती है। दीपिका चौरसिया, बृजेश कुमार, शैलजा और हीरा सिंह बौद्ध के अभिनय से सजी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल छू लिया। लेखन, परिकल्पना और निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी श्याम कुमार का रहा। प्रस्तुति की प्रमुख भूमिका अर्चना आर्या की रही।
बुद्ध स्थली परिवर्तन चौक परिसर में बुधवार को नाटक ''पटाचारा'' पेश किया गया।
बुद्ध स्थली परिवर्तन चौक परिसर में बुधवार को नाटक ''पटाचारा'' पेश किया गया।