फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट आवेदकों के लिए खुशखबरी: अब RPO में ही होगा आधार का काम, नहीं लगानी पड़ेगी दौड़; पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 18 Aug 2026 09:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पासपोर्ट आवेदकों के लिए खुशखबरी है। अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में ही आधार का काम होगा। अतिरिक्त दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पासपोर्ट आवेदकों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में ही होगा। आधार संशोधन, प्रिंट कराने जैसे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह और यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक आकाशदीप सिंह ने केंद्र का शुभारंभ किया। यह सुविधा जल्द ही रतन स्क्वायर, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी मिलेगी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से चार पासपोर्ट सेवा केंद्र और 33 डाकघर स्थित पासपोर्ट केंद्र संबद्ध हैं। साथ ही 49 जिलों के आवेदक जुड़े हैं। वे अपनी दिक्कतों के समाधान के लिए यहां आते हैं। रोजाना करीब 10 आवेदकों के आवेदन में आधार संबंधी गड़बड़ी मिलती है। 

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है।आवेदकों के आधार विवरण में नाम, जन्मतिथि या पते की कमियां मिलती हैं। इससे उन्हें असुविधा होती है। आधार सहायता केंद्र इन विवरणों का सत्यापन कर कमियों को तत्काल दूर करेगा।
विज्ञापन


आकाशदीप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार को अपडेट करना जरूरी है। इस पहल का उद्देश्य पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और आवेदक-केंद्रित बनाना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संबद्ध हजरतगंज स्थित रतन स्क्वायर, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर रोजाना लगभग 150 आधार संबंधी कमियां मिलती हैं। इन केंद्रों पर भी जल्द ही आधार सहायता केंद्र शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें