लॉकडाउन के चलते ट्रेनों की आवाजाही बंद है। ऐेसे में टिकट बुक करवा चुके लोग परेशान हैं। इस बाबत आईआरसीटीसी प्रशासन का कहना है कि टिकट निरस्तीकरण को लेकर यात्री चिंता न करें।
रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बाबत सभी रेलवे जोनों को फैक्स भेजकर सूचित किया जा चुका है। फिलहाल अग्रिम आदेश तक टिकट बुकिंग भी रोक दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा की तिथि से तीन महीने तक टिकट कैंसिल कराए जा सकेंगे। वहीं, टिकट डिपॉजिट रिसीट टीडीआर भी तीन महीने तक भरा जा सकेगा। इसे चीफ क्लेम ऑफिसर या सीसीएम क्लेम को भेज सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन कैंसिलेशन की सुविधा बरकरार रहेगी।