फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने बनाई शताब्दी एक्सप्रेस से दूरी : न मेन्यू बदला, न खाने की मात्रा, कैटरिंग जरूर महंगी कर दी

Fri, 18 Feb 2022 05:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

महंगी कैटरिंग से शताब्दी का किराया भी आसमान छू रहा है, जिससे यात्रियों ने ट्रेन से किनारा करना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते शताब्दी में 350 तक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75 ग्राम की पांच पूड़ियां, 125 ग्राम आलू की सब्जी, 100 ग्राम चावल, 120 ग्राम दाल, 25 ग्राम उबली सब्जी, 08 ग्राम मक्खन..., यह शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले उस खाने की मात्रा है, जिसका रेलवे मोटा कैटरिंग चार्ज वसूल रही है। खास बात यह है कि न तो मेन्यू बदला गया और न ही खाने की मात्रा बढ़ाई गई, लेकिन शुल्क जरूर बढ़ा दिया गया। पहले चेयरकार में जो कैटरिंग 165 रुपये में मिलती थी, अब उसके 275 तथा एग्जीक्यूटिव क्लास में 185 की जगह 385 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। महंगी कैटरिंग से शताब्दी का किराया भी आसमान छू रहा है, जिससे यात्रियों ने ट्रेन से किनारा करना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते शताब्दी में 350 तक सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


गत वर्ष मार्च में कोरोना के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। पांच महीने बाद ट्रेनों को पटरी पर उतारा गया तो पैंट्रीकार की सुविधा पर रोक लगा दी गई, जिसे हाल ही में शुरू किया गया। हालांकि, रेलवे ने शताब्दी की कैटरिंग महंगी कर दी। अब चेयरकार में 275 और एग्जीक्यूटिव व अनुभूति क्लास में कैटरिंग के 385 रुपये वसूले जा रहे हैं, जोकि बेस फेयर का 35 प्रतिशत तक है। महंगी कैटरिंग से टिकट की दरें भी बढ़ गई हैं, जिससे शताब्दी का किराया तेजस से भी ज्यादा हो गया है। इसे लेकर आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि दरों को लेकर निर्णय बोर्ड लेता है।

यह लूट नहीं तो और क्या है...
दैनिक यात्री एसोसिएशन अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि रेलवे यात्रियों को लूटने में लगी हुई है। नवंबर, 2019 में आईआरसीटीसी ने शताब्दी, राजधानी, दुरंतो में नए कैटरिंग रेट लागू करने की घोषणा की थी, जिसकी दरें अप्रैल, 2020 से लागू होनी थीं। हालांकि, कोरोना की वजह से ऐसा नहीं किया गया। पॉलिसी के अनुसार एग्जीक्यूटिव क्लास की कैटरिंग 245 व चेयरकार की 185 रुपये तय की गई थी, पर रेलवे ने इससे भी महंगे रेट पर खानपान सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


कैटरिंग चार्ज
ट्रेन              चेयरकार       एग्जीक्यूटिव/सेकेंड-थर्ड एसी 
शताब्दी          275                 385
राजधानी         310                 310

महंगी कैटरिंग ने बढ़ा दिया टिकट
महंगी कैटरिंग से शताब्दी में चेयरकार का किराया 1390 और एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2155 रुपये पहुंच गया है। वहीं, तेजस में चेयरकार का किराया 1475 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 2321 रुपये है। हालांकि, खानपान की सुविधाएं तेजस से कहीं बेहतर हैं।
विज्ञापन


यह है मेन्यू
- सुबह: चाय या कॉफी, साथ में दो बिस्कुट।
-ब्रेकफास्ट:
1. पैकेज्ड फ्रूट जूस (200 मिली)
2. पांच पूड़ी, आलू की सब्जी, दही, अचार (12 ग्राम), दो कटलेट (50 ग्राम), उबली सब्जी (25 ग्राम), मक्खन।
या
3. दो अंडों का ऑमलेट, केचअप (12 ग्राम), उबली सब्जी, दो पीस ब्राउन ब्रेड, बटर।

लंच व डिनर
1. बासमती चावल (100 ग्राम)
2. चार रोटी या दो पराठे (100 ग्राम)
3. दाल/राजमा/दाल मखनी/चना दाल (120 ग्राम) में से कोई एक
4. पनीर सब्जी (50 ग्राम पनीर, 70 ग्राम ग्रेवी),  मुर्गा (60 ग्राम चिकन, 60 ग्राम ग्रेवी), मिक्स वेज (150 ग्राम) में से कोई एक।

मिष्ठान
आइसक्रीम (90 मिली)/काला जामुन (2)/ संदेश (2)/ मिल्ककेक(2) में से कोई एक

शाम की चाय
1. रोस्टेड नट्स (20 ग्राम)
2. समोसा/कचौड़ी/मठरी (40 ग्राम) में से कोई एक आइटम
3. मिठाई (30 ग्राम)
4. नमकीन (25 ग्राम)
(लखनऊ से दिल्ली जाने पर शाम की चाय व डिनर मिलता है। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने पर सुबह का नाश्ता और लंच मिलता है।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें