फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कृषक एक्सप्रेस में गंदे कंबल से बिगड़ी यात्रियों की तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी सिटी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस में गंदे कंबल की सप्लाई से सोमवार को तीन यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन जैसे ही लखनऊ जंक्शन से रवाना होने को हुई एसी के कोच बी-5 में यात्रियों ने कंबल से बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद कंबल तो बदल दिया गए, मगर जैसे ही ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन पहुंची यात्रियों को उल्टियां शुरू हो गईं। आनन-फ ानन ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया और मेडिकल टीम को बुलाया गया। बादशाहनगर रेलवे अस्पताल की टीम ने तीन यात्रियों का चेकअप किया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों ने बताया कि कंबल की बदबू की वजह से उन्हें उल्टी शुरू हुई। मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर में तबियत सामान्य होने के बाद यात्रियों को कुछ जरूरी दवाएं देने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन पर रुकी रही। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें