त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को स्पेशल ट्रेन और एसी बसें चलाई जाएंगी। एसी स्पेशल बसें चारबाग अड्डे से हर एक घंटे पर चलेंगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार शाम को दिल्ली जाने वाली एसी बसें फुल होने के कारण 10 एसी स्पेशल बसों का सुबह 8 बजे से संचालन शुरू होगा।
ये बसें हर एक घंटे पर चारबाग से दिल्ली रवाना होंगी। यात्रियों को टिकट बस अड्डे के काउंटर से या फिर कंडक्टर से लेनी होगी। इन एसी बसों में वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी, जनरथ शामिल हैं।
इसके अलावा 25 साधारण सेवा की बसें चारबाग एवं कैसरबाग अड्डे से चलाई जाएंगी, जिनका संचालन भी सुबह से शुरू हो जाएगा।