फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की फ्लाइट में बोर्डिंग जेद्दा से, यात्री परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से पुणे वाया बंगलूरू जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री उस वक्त सकते में आ गए, जब उन्हें जेद्दा एयरपोर्ट से बोर्डिंग करने का मैसेज मिला। आनन-फानन शिकायत की गई, जिसके बाद एयरलाइन ने अपनी गलती मानी।
विज्ञापन


यात्री अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें शनिवार को पुणे जाना था। उन्हें एयर इंडिया की ओर से कनेक्टिंग फ्लाइट आईएक्स 1520 से लखनऊ से बंगलूरू और आईएक्स 2913 से बंगलूरू से पुणे तक का टिकट दिया गया। रेफरेंस आईडी 260319233928 मिली थी लेकिन, यात्रा से ठीक एक दिन पहले एयरलाइंस की ओर से भेजे गए मैसेज में बताया गया कि फ्लाइट जेद्दा से मिलेगी। इससे वह हैरत में पड़ गए। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एयरलाइंस ने गलती सुधार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें