फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मीटरगेज पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग बदली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैलानी-नानपारा व मैलानी पैसेंजर के समय में हुआ बदलाव
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से मैलानी-नानपारा मीटरगेज पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी में संशोधन किया गया। 28 जून से ट्रेनें नए समय से संचालित होंगी। इससे लखनऊ से नानपारा आने-जाने वाले यात्रियों को राहत होगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ और नानपारा के बीच नियमित यात्रियों की मांग पर यह परिवर्तन किया गया है। संशोधित सारिणी के अनुसार 52262 मैलानी-नानपारा पैसेंजर मैलानी से सुबह 8:50 बजे चलती थी, जोकि अब 10:50 बजे रवाना होगी। ऐसे ही ट्रेन संख्या 52264 मैलानी पैसेंजर मैलानी से प्रातः 7:35 बजे की जगह 7:05 बजे संचालित होगी। संशोधित समय 28 जून से लागू होंगे। ऐसे ही गोरखपुर, लखनऊ व सीतापुर से ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-बरेली से मैलानी पहुंचने वाले यात्रियों को भी अब आसानी से नानपारा के लिए मैलानी पैसेंजर मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें