फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फ्लाइट के शौचालय में यात्री ने की ऐसी हरकत, बजने लगा अलार्म... डर से सूख गया यात्रियों का गला; पूरी खबर

Thu, 18 Sep 2025 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दम्माम से लखनऊ आ रही फ्लाइट के शौचालय में यात्री ने ऐसी हरकत की, जिससे अलार्म बजने लगा। अलार्म की आवाज सुन यात्रियों का गला डर से सूख गया। लखनऊ पहुंचने पर सरोजनीनगर पुलिस ने यात्री का चालान करके छोड़ दिया। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के दम्माम से बुधवार सुबह लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट के शौचालय में एक यात्री ने सिगरेट पी। धुंआ होते ही अलार्म बज उठा। इससे हड़कंप मच गया। जांच में यात्री को शौचालय में सिगरेट पीते पकड़ा गया।

विज्ञापन


विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में यात्री को सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया गया। यात्री का चालान कर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक रकाबगंज निवासी मो. नासिर इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-98 से लखनऊ आ रहे थे, जो सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचती है। पुलिस का कहना है कि चालान कोर्ट में भेजा जाएगा। इसके बाद कोर्ट उक्त यात्री के बारे में फैसला लेगी।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

बीते 16 अगस्त को लखनऊ से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2492 के शौचालय में यात्री कुलदीप सिंह ने सिगरेट पी। यह उड़ान दोपहर 2:07 बजे चलकर शाम 4:37 बजे मुंबई पहुंचती है। सिगरेट पीने के आरोप में उन्हें विमान से उतार दिया गया था। 

जांच के लिए दिल्ली से टीम लखनऊ आएगी

एक माह के अंदर विमान के शौचालय में सिगरेट पीने के दो मामले सामने आ चुके हैं। इससे सुरक्षा जांच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लखनऊ से मुंबई की उड़ान का मामला डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को भेजा जा चुका है। सूत्र बताते हैं कि उस मामले की जांच के लिए दिल्ली से टीम लखनऊ आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें