बख्शी का तालाब। बीकेटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री फिसलकर घायल हो गया। उनके पैर के दोनों पंजे जख्मी हो गए।
लखीमपुर के नौरंगपुर निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि बुधवार को वह नाती के मुंडन में शामिल होने के लिए विकासनगर जा रहे थे। रास्ते में बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशन पर शाम करीब छह बजे कोल्डड्रिंक लेने के लिए उतरे थे। इस दाैरान ट्रेन चल पड़ी। वह बैठने के लिए दौड़े पर एक युवक के खड़े होने से उनके हाथ से दरवाजे का हैंडल छूट गया और वह गिर गए। उनके पैर पटरियों पर ट्रेन के पहिये की चपेट मे आ गए थे। समय रहते प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने उन्हें खींच लिया तो उनकी जान बच गई।