फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विमान में बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत; लखनऊ से दिल्ली जा रहा था; 50 मिनट देरी से हुआ टेक ऑफ

Sat, 30 Aug 2025 10:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से दिल्ली जा रहे यात्री की विमान में बैठने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। इस कारण विमान का टेक ऑफ 50 मिनट देरी से हुआ। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जा रहे बुजुर्ग यात्री की विमान में बैठते ही तबीयत खराब हो गई। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में रहने वाले ऋषिराज शर्मा (88) शुक्रवार सुबह पत्नी रितु के साथ दिल्ली जाने के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें सुबह 9 बजे एअर इंडिया की उड़ान (एआई 2500) से दिल्ली जाना था। विमान की बोर्डिंग हो चुकी थी। ऋषिराज पत्नी के साथ विमान में सवार हो चुके थे। तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा और उनकी हालत बिगड़ गई। 

एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया

इसकी सूचना आनन फानन एयरपोर्ट अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट की एंबुलेंस से उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, उनकी मौत हो गई। इस घटना से विमान करीब 50 मिनट देरी से उड़ान भर सका। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऋषिराज की मौत हार्ट अटैक से होने से पता चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें