फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट रिफंड के लिए भटक रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त ट्रेनों के टिकट का नहीं मिल रहा रिफंड
विज्ञापन

बेगमपुरा और चंडीगढ़ एक्सप्रेस पंजाब में किसान आंदोलन के चलते भले ही कैंसिल कर दी गई हैं, लेकिन इन गाड़ियों के टिकट रिफंड को लेकर यात्री अब भी भटक रहे हैं। जहां तीन दिन में रिफंड हो जाना चाहिए, वहां लोग पांच दिनों से परेशान हैं।
दरअसल, पंजाब में किसान आंदोलन के चलते चार नवंबर तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसमें वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस और लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एक तरफ जहां गाड़ियाें के कैंसिल होने की वजह से यात्रियों का सफर दूभर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ वे टिकट रिफंड के लिए भी परेशान हैं। यह हालत तब है जब रिफंड का पैसा तीन दिन के भीतर यात्री के खाते में आ जाना चाहिए।
सही जवाब तक नहीं मिल रहा
इंजीनियर प्रकृति सिंह ने बताया की एक नवंबर के लिए लखनऊ से जम्मूतवी में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस में टिकट करवाया था, लेकिन किसान आंदोलन के चलते जब ट्रेन कैंसिल हुई तो रिफंड ऑटोमेटिक उनके खाते में आ जाना चाहिए था, लेकिन पांच दिन बाद भी उन्हें रिफंड नहीं मिला है। डीआरएम कार्यालय में भी संपर्क किया, लेकिन कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अलीगंज के रहने वाले प्रभात ने बताया कि उन्होंने 29 अक्तूबर के लिए लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में थर्ड एसी में टिकट करवाया था। उन्हें कंपनी के काम से चंडीगढ़ जाना था। ट्रेन कैंसिल होने से उन्हें बस से जाना पड़ा। रिफंड के लिए उन्होंने आईआरसीटीसी मुख्यालय से संपर्क किया जहां से उन्हें जवाब मिला कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से रिफंड में देरी हो रही है। जल्द रिफंड मिल जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनें तो चलीं, सुविधाएं नदारद
रेलवे ने भले ही यात्रियों के लिए फेस्टिवल और स्पेशल ट्रेनें चला दी हों, लेकिन ट्रनों में यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी परेशानियां बताईं। दिल्ली से बरौनी के लिए सहरसा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के एस 5 कोच में सफर कर रहे गुंजन राय ने शौचालय में पानी न होने की शिकायत की। वहीं 04185 बरौनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की बोगी एस 6 में यात्री ने चार्जिंग पॉइंट के काम नहीं करने की शिकायत की। ट्रेन 02541 गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट में यात्रियों ने सफाई न होने की शिकायत की। एसी बोगी में सीट के पास चाय पड़ी मिली, जिसकी फोटो भी रेल मंत्रालय को भेजी। 02511 राप्ती सागर में थर्ड एसी बोगी बी 3 में प्लांट गड़बड़ होने पर यात्री परेशान रहे। किसान एक्सप्रेस लखनऊ से रायबरेली की 75 किलोमीटर की दूरी ढाई घंटे में भी तय नहीं कर पा रही है। गोमती एक्सप्रेस से अविनाश सिंह ने अपनी बाइक लखनऊ के लिए बुक कराई। ट्रेन लखनऊ आ गई, लेकिन बाइक नहीं पहुंची। 02429 लखनऊ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल में भी यात्रियों ने गंदगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें