माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिहार से पंजाब जा रही शहीद एक्सप्रेस में डेढ़ किलो अफीम लेकर जा रहे यात्री को आरपीएफ ने धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसे नारकोटिक्स को सौंप दिया गया।
शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-4 में एक यात्री कुछ संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहा है, इसकी जानकारी मुखबिर ने आरपीएफ को दी। इस पर आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बीती रात एक बजे जब शहीद एक्सप्रेस पहुंची तो तलाश में सीट संख्या 58 के यात्री के पास से अफीम बरामद की गई। यात्री ने अपना नाम बलिराम बताया, जो सीवान से अमृतसर अफीम लेकर जा रहा था। अफीम पॉलीथिन में छिपाकर लाई जा रही थी, जिसका वजन 1.5 मिलो मिला। आरपीएफ ने उसे नारकोटिक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया।