फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वॉशिंगटन से टूटी सीट पर दिल्ली पहुंची यात्री, छूटी लखनऊ की कनेक्टिंग उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। एयर इंडिया की वॉशिंगटन (अमेरिका) से दिल्ली आने वाली उड़ान में एक महिला यात्री को टूटी सीट पर सफर करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से दिया गया पीएनआर गड़बड़ होने से कर्मियों से बहस होती रही। इससे उसकी दिल्ली से लखनऊ की कनेक्टिंग उड़ान छूट गई। यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज की, जिस पर एयरलाइन ने खेद जताया है।

अपराजिता सेठी ने सोशल मीडिया (एक्स) पर शिकायत की है। इसमें बताया कि वह बीते शुक्रवार को वॉशिंगटन से दिल्ली की फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से लैंड हुई। उन्हें जो सीट मिली, वह टूटी थी। रीडिंग लाइट भी खराब थी। एयरलाइन ने जो पीएनआर जारी किया, कर्मचारियों ने उसे गड़बड़ बताया। इससे उनकी, कर्मचारियों से बहस होती रही। इसमें आधे घंटे लग गए और उनकी दिल्ली से लखनऊ के लिए कनेक्टिंग उड़ान जो दोपहर डेढ़ बजे थी वह छूट गई। लगेज बैग भी टूट गया। शिकायत पर एयरइंडिया की ओर से एक्स पर खेद जताया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

Next
AU ऐप में पढ़ें