फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ मेल के शौचालय में यात्री बेहोश, दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल के शौचालय में एक यात्री बेहोश हो गया। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर गेट तोड़कर यात्री को निकालकर आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह का है। दिल्ली से चारबाग़ पहुंची लखनऊ मेल यात्रियों के उतरने के बाद यार्ड में चली गई। जहां धुलाई के दौरान स्लीपर बोगी एस 3 के वॉशरूम में यात्री बेहोश दिखा। आरपीएफ थाना यार्ड को सूचना दी गई। मौक़े पर पहुंची आरपीएफ ने दरवाजे का लॉक तोड़कर यात्री को बाहर निकाला। थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के पास से मिले टिकट, आधार कार्ड के आधार पर कैंट क्षेत्र निवासी उनके परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद उनका बेटा पहुंचा। 70 वर्षीय बुजुर्ग को पहले रेलवे अस्पताल ले जाया गया। सेना में कार्यरत उनके बेटे के अनुरोध पर कमांड अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें