फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में आई खराबी से छूटी फ्लाइट, यात्री ने की हर्जाने की मांग

Tue, 12 Sep 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कॉमर्शियलन रन के पहले ही दिन छह सितंबर को खराब हुई मेट्रो में सवार एक यात्री गौरव त्रिपाठी ने लखनऊ मेट्रो से अपने नुकसान का हर्जाना मांगा है।
विज्ञापन


किसी यात्री के लखनऊ मेट्रो से अपने नुकसान के लिए हर्जाना मांगने का यह पहला मामला है। यात्री का कहना है कि ट्रेन खराब होने से उसकी फ्लाइट छूट गई। उसे दिल्ली जाना था, जहां उसकी बिजनेस मीटिंग थी।

अलीगंज निवासी गौरव त्रिपाठी ने डीजीएम ऑपरेशन लखनऊ मेट्रो को ईमेल से भेजी शिकायत में कहा है कि उनके पास एमडी कुमार केशव की ईमेल आईडी नहीं है।

ऐसे में उनको भी इस शिकायत से अवगत करा दिया जाए। खुद एमडी ने ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर मुलाकात के समय मुझसे लिखित शिकायत करने के लिए कहा था।

शिकायत में कहा गया है कि करीब दो घंटे तक ट्रेन में फंसे रहने की वजह से मेरी फ्लाइट 6ई 733 छूट गई। सुबह 6:15 बजे की मैंने मेट्रो ली थी, लेकिन बीच रास्ते मेट्रो में खराबी आ जाने की वजह से मैं समय पर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


इस बीच काफी मुश्किलों का सामना भी मैंने किया। सुबह 8:50 बजे के करीब मैं दूसरे यात्रियों के साथ ट्रेन से बाहर निकल सका। इसके बाद हमसे कई फीट ऊंचे ट्रैक पर धूप में खतरे के बीच दुर्गापुरी स्टेशन जाने को कहा गया।
विज्ञापन


गौरव का कहना है कि मैंने एमडी तक से शिकायत की, लेकिन उन्होंने खेद जताते हुए किसी भी मदद से मना कर दिया।

उनका कहना था कि ऐसे हादसे कहीं भी हो सकते हैं। इससे मुझे शारीरिक, आर्थिक और मानसिक हानि हुई है। मेरी क्लाइंट से बैठक नहीं तो बिजनेस भी मुझे नहीं मिल सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें