फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासी समाज ने हमेशा की हिंदू धर्म की रक्षा : केशव मौर्य

विज्ञापन
पारख महासंघ की ओर से कैसरबाग स्थित गांधी भवन में रविवार को धर्म रक्षक व राष्ट्र रक्षक कौम के मह
विज्ञापन
लखनऊ। पारख महासंघ की ओर से कैसरबाग स्थित गांधी भवन में रविवार को धर्म रक्षक व राष्ट्र रक्षक कौम के महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से पासी समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पासी कौम के राजाओं और पूरी जाति ने सदैव हिंदू धर्म की रक्षा की और मुगल काल में उत्पीड़न के बावजूद कभी अपना धर्म नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि महान योद्धा लाखन पासी के नाम पर ही लखनऊ का नामकरण हुआ। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशाेर ने कहा कि सालार गाजी ने मलिहाबाद के राजा कंस और लखनऊ के महाराजा लाखन पासी पर आक्रमण किया था जिसमें लाखन पासी शहीद हो गए। इसके बाद महाराजा सुहेलदेव पासी ने सालार गाजी को मौत के घाट उतारकर बदला लिया था। उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना ऊदा देवी ने अंग्रेजों को नाकों चने चबाने पर मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि पासी समाज ने हमेशा हिंदू धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए कुर्बानियां दी हैं लेकिन कुछ लोग पासी कौम का इतिहास बदलने की साजिश कर रहे हैं।

इस मौकेे पर कौशल किशोर ने घोषणा की कि अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में रमाबाई आंबेडकर मैदान में विशाल रैली होगी। सांसद अशोक रावत, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक जयदेवी कौशल, अमरेश रावत, ब्रजेश रावत और दिनेश रावत आदि ने भी संबोधित किया।

पारख महासंघ की ओर से कैसरबाग स्थित गांधी भवन में रविवार को धर्म रक्षक व राष्ट्र रक्षक कौम के मह

पारख महासंघ की ओर से कैसरबाग स्थित गांधी भवन में रविवार को धर्म रक्षक व राष्ट्र रक्षक कौम के मह

पारख महासंघ की ओर से कैसरबाग स्थित गांधी भवन में रविवार को धर्म रक्षक व राष्ट्र रक्षक कौम के मह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें