फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Zoo: लखनऊ चिड़िया घर में लें 'पार्टी आन व्हील्स' का आनंद, अधिकतम 50 लोग हो सकते हैं शामिल

Thu, 30 Nov 2023 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के चिड़िया घर में पार्टी आन व्हील्स का मौका है। यहां पर 5100 रुपये का भुगतान कर बाल रेल बुक कराई जा सकती है।
विज्ञापन
बाल रेल का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के प्राणि उद्यान में अब कोई भी पार्टी ऑन व्हील्स का आनंद ले सकता है। इसके लिए एक नियत राशि का भुगतान करना होगा। पार्टी में 30 से 50 लोग तक शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी के शौकीनों के लिए लखनऊ प्राणि उद्यान में लुत्फ लेने का शानदार मौका है। यहां पर बाल ट्रेन (Toy Train) के लिए 5100 रुपये भुगतान कर कोई भी पार्टी का आयोजन कर सकता है। हालांकि, बुकिंग सिर्फ दो घंटे के लिए ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा का कहना है कि बाल रेल 5100 रुपये का भुगतान कर दो घंटे के लिए बुक कराई जा सकेगी। इसके लिए प्राणि उद्यान में संचालित कैंटीन व फूडकोर्ट द्वारा मेन्यू उपलब्ध कराए जाएंगे जो कि 300, 400 और 500 के होंगे। बुकिंग कराने वाला व्यक्ति इनमें से कोई भी मेन्यू बुक करवा सकेगा। पार्टी ऑन व्हील्स में अधिकतम 30-50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें