फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पार्टियों में अंबेडकर को अपनाने की होड़, ये करेंगी

Sat, 05 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव नजदीक देख सभी पार्टियां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम भुनाने की मुहिम में जुटी हैं। अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को सभी राजनीतिक दलों की ओर से बाबा साहब को याद करने के लिए अपने-अपने तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मकसद सभी का एक ही है, अंबेडकर के नाम पर दलितों और उनके अनुयायियों को अपने पक्ष में गोलबंद करना ताकि चुनाव में इसका फायदा मिल सके।

बसपा : बुद्ध वंदना के साथ बाद देंगे पुष्पांजलि
बसपा की ओर से सुबह 9 बजे अंबेडकर स्मारक स्थल पर बुद्ध वंदना व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। यहां सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक बस से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद, विधायक, एमएलसी, को-ऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी पहुंचेंगे।

संसद सत्र में व्यस्तता की वजह से मायावती लखनऊ नहीं पहुंच पा रही हैं। स्मारक स्थल पर कार्यक्रम के बाद बसपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के को-ऑर्डिनेटरों की बैठक होगी। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की तैयारियों की समीक्षा होगी। 15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन मनाने की रणनीति भी बनेगी।
विज्ञापन

भाजपा की दलित हितैषी छवि निखारने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर सभी जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यसमिति से किसी न किसी को भेजा जा रहा है।

इन कार्यक्रमों की रूपरेखा इस तरह बनाई गई है जिससे दलितों के बीच भाजपा की दलित हितैषी छवि को निखारा जा सके।

राजधानी में पार्टी मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री केके राज मौजूद रहेंगे।

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सेठ कानपुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल वाराणसी, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विद्यासागर सोनकर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सपा व कांग्रेस इस तरह करेगी याद

सपा : पूर्व संध्या पर दी श्रद्धांजलि, आज जिलों में कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी ने डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश महासचिव व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, खनन मंत्री गायत्री प्रजापति, सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक सुभाष पासी, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर समेत कई लोग मौजूद थे।

काबीना मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान निर्माता के रूप में डॉ. अंबेडकर की सेवाओं को देश कभी भूल नहीं सकता। रविवार को सपा नेता जिलों में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

कांग्रेस : प्रदेश मुख्यालय पर होगी गोष्ठी
प्रदेश की कांग्रेस की ओर से डॉ. अंबेडकर के  परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय परगोष्ठी भी होगी जिसमें कांग्रेस से छिटक गए गए दलित वोट बैंक को फिर से वापस लाने पर चर्चा होगी। इस मौके पर अंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें