फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्पीड़न के खिलाफ पार्षदों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लापरवाही अफसर बरत रहे हैं। लेकिन कार्रवाई पार्षदों पर की जा रही है। यह गलत है। ठाकुरगंज में हुए हादसे के बाद पार्षद सीबी सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि नगर आयुक्त गौरव कुमार से नाराजगी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मिलने का समय दिया। उनसे अपनी बात कही गई। लेकिन नगर आयुक्त अपनी ही धुन में रमे हुए हैं। पार्षदों का उत्पीड़न किया जा रहा। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। इतना ही नहीं नगर निगम के विकास कार्यों पर विराम लगा हुआ है। नगर आयुक्त अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ रहे हैं। लापरवाही अधिकारी कर रहे हैं और मुकदमा पार्षद के खिलाफ हो रहा है। पार्षदों ने प्रदर्शन के दौरान नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही कहाकि पार्षदों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें