फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी समेत तीन मेट्रो स्टेशनों पर जल्द बनेगी पार्किंग

Mon, 16 Dec 2019 02:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा देने के लिए एलडीए ने सर्वे भी पूरा कर लिया है। इसमें पांच जगहों पर पार्किंग की जरूरत मिली है। इनमें से तीन जगहों पर अगले साल निर्माण शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


एलडीए अधिकारियों का कहना है कि अभी ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन और बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कृष्णानगर व मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन पर भी पार्किंग की जरूरत है।

एलडीए इन स्टेशनों पर भी जमीन चिह्नित कर बजट की मांग शासन से करेगा। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि इन पार्किंगों से पूरे 23 किमी लंबे रूट पर सभी 21 स्टेशनों की पार्किंग की जरूरत पूरी हो जाएगी। यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वे अपने वाहन पार्किंग में छोड़कर आगे की यात्रा मेट्रो से कर पाएं।
विज्ञापन


तीन पार्किंगों के निर्माण के लिए एलडीए को शासन से बजट मिल रहा है। इसमें जहां ट्रांसपोर्टनगर के लिए जमीन एलडीए खुद दे रहा है, वहीं विश्वविद्यालय की पार्किंग के लिए एलयू प्रशासन से जमीन के लिए बात हुई है।

यहां स्टेशन के पास मौजूद पार्किंग की जगह में से एक भाग लेकर मल्टीलेवल या भूमिगत पार्किंग का निर्माण एलडीए करेगा। बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर रेलवे या एलडीए की अपनी योजना की जमीन पर पार्किंग का निर्माण होगा। मुंशीपुलिया और कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन पर जमीन की तलाश की जा रही है। 

अभी कुछ जगह ही है पार्किंग की सुविधा

मेट्रो की पार्किंग के लिए निर्माण का काम देख रहे अधीक्षण अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि एयरपोर्ट पर अपनी पार्किंग मौजूद है। इसके बाद अमौसी स्टेशन पर है। ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे आगे कृष्णानगर और सिंगारनगर दोनों मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग नहीं है।

सिंगारनगर में जमीन मिलना मुश्किल है। ऐसे में कृष्णानगर स्टेशन पर पार्किंग प्रस्तावित की गई है। यहां पुलिस थाना या दूसरी जमीन पर निर्माण किया जा सकता है। सिंगानगर से आगे चंदरनगर और आलमबाग बस अड्डा की पार्किंग है। आलमबाग और आलमबाग बस अड्डा स्टेशनों के यात्रियों को यहां पार्किंग सुविधा मिल जाएगी।

वहीं दुर्गापुरी, मवैया और चारबाग मेट्रो स्टेशनों के यात्रियों को पार्किंग लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर मिल जाती है। इससे आगे सचिवालय पर विधानसभा और बापू भवन की अपनी पार्किंग हैं। आम यात्रियों के लिए हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग का विकल्प है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर भी भूमिगत पार्किंग है।

विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज दोनों जगह पार्किंग नहीं है। बादशाह नगर स्टेशन पर भी रेलवे स्टेशन की वजह से पार्किंग की जरूरत है। भूतनाथ मार्केट पर भी पार्किंग बनी हुई है। पॉलीटेक्निक के पास इंदिरानगर स्टेशन और मुंशीपुलिया दोनों मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन

हुसैनगंज स्टेशन पर अभी कोई निर्णय नहीं

चक्रेश जैन का कहना है कि अभी तीन प्रमुख स्टेशनों पर पार्किंग से यात्रियों की काफी हद तक जरूरत पूरी हो जाएगी। अभी चारबाग से आगे हुसैनगंज पर कोई फैसला नहीं है।

यहां जगह मिलने पर पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है। पार्किंग की आवश्यकता का भी आकलन करना होगा। अभी ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वविद्यालय और बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग का निर्माण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें