फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर पार्किंग 15 अप्रैल से महंगी करने की तैयारी

विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर लगा नोटिस बोर्ड। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग शुल्क बढ़ाने की तैयारी है। इस बाबत लगाए गए नोटिस बोर्ड के अनुसार 15 अप्रैल से एक घंटे कार खड़ी करने का शुल्क 60 से 90 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार दुपहिया वाहन का पार्किंग शुल्क 20 से 30 रुपये हो जाएगा। नोटिस बोर्ड के मुताबिक आने वाले यदि दो घंटे से अधिक देर तक वाहन पार्किंग में खड़ा करेंगे तो कार का 40 और दोपहिया वाहन का 10 रुपये प्रति दो घंटे के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा।
दस मिनट तक कोई पार्किंग शुल्क नहीं
वाहन को 10 मिनट तक पार्किंग करने पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर मिलेगी।
पार्किंग शुल्क की दरें रुपये में
वाहन एक घंटा दो घंटे 24 घंटे
बस 500 800 3000
मिनी बस 300 500 1875
कार 90 150 590
दो पहिया 30 80 190
जल्द स्टेटमेंट जारी करेंगे
पीआरओ, अडानी ग्रुप, दुर्गा दत्त पांडेय ने बताया कि एयरपोर्ट पर आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से पार्किंग शुल्क आदि में बढ़ोत्तरी को लेकर जो खबर चल रही है उसे लेकर हम जल्द स्टेटमेंट जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें