फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध कार बाजार चलाने वाले पार्किंग ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
महापौर ने पकड़ी थी गड़बड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग और डीएम आवास के सामने भूमिगत पार्किग में अवैध रूप से कार बाजार चलाने वालों पर नगर निगम जुर्माना लगाएगा। कितना जुर्माना लगाया जाएगा, नगर निगम इसका आकलन कर रहा है। वहीं, ठेकेदार को शर्ताें के उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में छापा मारकर दो फ्लोर में अवैध कार बाजार पकड़ा था। दोनों फ्लोर पर करीब 30 गाड़ियां खड़ी थीं। वहीं, पार्किंग में करीब 50 ऐसे गाड़ियां भी मिली थीं, जिन पर फरवरी और मार्च का मासिक पास लगा था। ये पास पूर्व में ठेकेदार ने ही जारी किए थे, जबकि उसका ठेका समाप्त हो गया था। इस बारे में जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पास लगी गाड़ियों की गिनती कराई जा रही है। इसका पैसा ठेकेदार से वापस लिया जाएगा। उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। कुछ व्यापारी भी पैसा नहीं दे रहे थे, वह भी लिया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि पार्किंग में अवैध कार बाजार चलाने पर कानूनी कार्रवाई होगी और जुर्माना भी लगेगा। यदि कोई कर्मचारी अधिकारी अवैध कार बाजार चलाने वालों को बचाने का प्रयास करेगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
पार्किंग बाबू मामले को दबाने में जुटा
महापौर के आदेश के बाद भी पार्किंग बाबू ने जुर्माने की रिपोर्ट तैयार नहीं की, जबकि उसे मंगलवार को ही निर्देश दिए गए थे। इस कारण बुधवार को अवैध कार बाजार चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो सकी। यही नहीं, नगर निगम अन्य 20 पार्किंग का संचालन करने वाले ठेकेदारों ने आयकर भी जमा नहीं किया है, जो नगर निगम पर चढ़ा हुआ है। इसकी रिपोर्ट भी एक सप्ताह पहले मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने पार्किंग प्रभारी से मांगी थी, मगर अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

महापौर ने पकड़ी थी गड़बड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें