कपूरथला व पत्रकारपुरम जैसे अवैध रूप से विकसित हुए बाजारों में एलडीए भूमिगत पार्किंग बनवाएगा। कपूरथला में जमीन चिन्हित होने के बाद पार्किंग निर्माण के लिए सहमति बन गई है। वहीं नादान महल रोड पर जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की शहर के 13 बाजारों में भूमिगत पार्किंग बनाने की योजना है।
कपूरथला में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। यहां आवासीय भूखंडों पर बने शोरूम और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में या तो पूरी तरह पार्किंग नहीं बनाई गई। जहां पार्किंग है, वहां उसका इस्तेमाल दूसरे काम में हो रहा है। इससे पूरा ट्रैफिक फंसता है और लोगों को दिक्कत होती है।
मार्केट के पास मौजूद एक कम्युनिटी पार्क को भूमिगत पार्किंग बनाने के लिए चुना गया है। एलडीए के अधिशाषी अभियंता आनंद मिश्रा ने बताया कि इस पार्किंग में 600 वाहन खड़े हो सकेंगे। इस पर करीब 35 करोड़ रु पये का खर्च आएगा। शासन से बजट मांगा गया है। वहीं एलडीए नई पार्किंगों में स्पेस वहां मौजूद दुकानदारों को बेचने की तैयारी में भी है।
नादान महल रोड : 14.50 करोड़ का बजट मंजूर
- फोटो : डेमो
एलडीए अधिकारी के मुताबिक, नादान महल रोड पर नवभारत पार्क में भूमिगत पार्किंग बनाई जानी है। इसके निर्माण के लिए शासन ने 14.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। काम जल्द शुरू होगा। इस पार्किंग की क्षमता 200 कारों और 50 मोटर बाइक की होगी। 18 महीने में यह पार्किंग उपयोग के लिए तैयार होगी।
इन इलाकों में बनाई जाएगी पार्किंग
पत्रकारपुरम, सीएसए पार्क इंदिरानगर, निशातगंज, कै सरबाग, नक्खास, आलमबाग बस अड्डा, चौक, नादान महल रोड, ठाकुरगंज, क पूरथला, नाका हिंडोला, रकाबगंज, लाटूश रोड।