रक्षाबंधन पर्व पर लखनऊ में अमीनाबाद और हजरतगंज समेत कई मार्गों में डायवर्जन रहेगा। अमीनाबाद, चौक बाजार, हजरतगंज और गांधी आश्रर्म मार्ग को बहुत जरूरी होने पर ही इस्तेमाल करें। इन मार्गों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है।
रक्षाबंधन पर लखनऊ शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। इसमें विभाग की ओर से नगर निगम की तय पार्किंगों में ही वाहन खड़ा करने अपील की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक पेट्रोल और महिला पुलिस कर्मी विशेष रूप से सक्रिय रहेंगी।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
चारबाग जाने वाले वाहन अलीगंज, निशातगंज, सर्वोदय नगर, समतामूलक, 1090, लालबत्ती चौराहा, करिअप्पा होते हुए या आलमबाग से होकर जाएंगे।
अमीनाबाद जाने के लिए लाटूश रोड, बटलर रोड या कलेक्ट्रेट रोड का इस्तेमाल करें।
हजरतगंज की ओर जाने के लिए सिकंदरबाग चौराहा से परिवर्तन चौक होते हुए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां खड़ा कर सकते हैं वाहन
हजरतगंज जोन:
क्लार्क्स अवध होटल के सामने (हजरतगंज मुख्य बाजार)
संगीत नाटक अकादमी पार्किंग
महात्मा गांधी मार्ग मल्टीलेवल पार्किंग (एमजी रोड)
विद्यांत कॉलेज के सामने ओपन पार्किंग
चौक/अमीनाबाद जोन:
अमीनाबाद गांधी आश्रम पार्किंग
गुलाला घाट पार्किंग (चौक के पास)
टीले वाली मस्जिद के पास पार्किंग
राम आसरे पार्क के पास ओपन ग्राउंड पार्किंग
चारबाग/आलमबाग जोन:
चारबाग रेलवे स्टेशन पार्किंग (नगर निगम के अंतर्गत)